आगरा, अप्रैल 14 -- गांव गुनार में डा. आंबेडकर शोभायात्रा रोकने के अराजक तत्वों के सभी मंसूबे फेल कर दिए गए। गांव के कुछ लोगों ने शोभायात्रा में रुकावट के लिए सभी रास्तों पर तरह-तरह की बाधाएं पैदा कीं। किसी रास्ते पर बग्गी, ट्रैक्टर ट्रॉली, थ्रेशर और हेरो मशीनें खड़ी कर दी गईं। फिर भी बात नहीं बनी तो पथराव कर दिया गया। अराजक तत्वों के मंसूबे देखते ही पुलिस-प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। पुलिस फोर्स ने सभी रास्तों पर मुस्तैदी बढ़ाई और सभी वाहनों के रूप में रुकावटें हटा दी गईं। डीएम और एसपी ने सख्ती दिखाई और कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी। इसके बाद शोभायात्रा धूमधाम से निकलीं। यह भी पढ़ें- डा. आंबेडकर शोभायात्रा का रास्ते में अवरोध लगाकर पथराव, पुलिस ने खदेड़े उपद्रवी माहौल सामान्य होते देख सभी ने राहत की सांस ली। चहका गांव से शुरू हुई शोभायात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.