देवरिया, मार्च 27 -- यूपी में पिछले एक हफ्ते से डीजल-पेट्रोल को लेकर पेट्रोल पंप पर भीड़ उमड़ रही है। जिसकी वजह से कई पेट्रोल पंप खाली हो गए हैं। लोग गैलन, ड्रम लेकर तेल लेने पहुंच रहे हैं। हालांकि कई पेट्रोल पंप पर नियमों का हलावा देते हुए तेल देने से मना कर दिया गया। इसे लेकर जिला प्रशासन ने भी गाइडलाइन जारी की है। हालांकि देवरिया में प्रशासन की सख्ती पर एक युवक का देसी जुगाड़ भारी पड़ गया। दरअसल जब उसे गैलन में तेल नहीं मिला तो वह जनरेटर लेकर ही डीजल लेने पहुंच गया। सरकार ने पेट्रोल, डीजल और गैस की किसी भी तरह की कमी से साफ इनकार किया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इसके बावजूद कई जगहों पर पैनिक बाइंग जारी है। दरअसल देविरया में गैलन व ड्रम में लोगों के तेल रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही प्रशासन सख्त ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.