पटना, मार्च 31 -- पटना। माता शीतला मंदिर, मघड़ा में भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर भाकपा-माले ने शोक व्यक्त करते हुए इसे जिला प्रशासन की घोर लापरवाही और आपराधिक कृत्य बताया है। पार्टी नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिजनों एवं घायलों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। अस्पताल जाने वालों में जिला सचिव श्रीनिवास शर्मा, अनिल पटेल, मकसूदन शर्मा (प्रखंड सचिव, नूरसराय) तथा विनोद रजक प्रमुख रूप से शामिल थे। नेताओं ने कहा कि मघड़ा मंदिर में चैत्र के अंतिम मंगलवार को हर वर्ष भारी भीड़ जुटती है, लेकिन जिला प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की। न पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती थी, न मेडिकल टीम की। न ही एंबुलेंस थी न ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। पूरी व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...