रुद्रपुर, मार्च 13 -- दिनेशपुर, संवाददाता। श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर परिसर में 16 मार्च से होने वाले तीन दिवसीय महावारूनी स्नान महोत्सव के लिए प्रशासन ने बैठक कर रूपरेखा तैयार की। बैठक में दोनों पक्षों सहित 44 लोगों की टीम का गठन किया गया। मंदिर कमेटी के दोनों पक्षों को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताते चलें कि मतुआ सम्प्रदाय की आस्था का प्रतीक व द्वितीत ओडा कांडी धाम श्री हरिचांद गुरुचांद धर्म मंदिर में प्रत्येक वर्ष महावारूनी स्नान महोत्सव का आयोजन होता है। मंदिर कमेटी व वर्तमान मठाधीश स्वामी विवेकानन्द के बीच चल रहे विवाद के मध्य पिछली बार की तरह इस वर्ष भी प्रशासन की देखरेख में स्नान महोत्सव होना तय हुआ है। इसी को लेकर शुक्रवार को तहसीलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में थाना परिसर में बैठक हुई। जिसमे मंदिर के दो...