कानपुर, मई 15 -- कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी की पहल पर सभी जिला स्तरीय अधिकारी शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में एक साथ बिल्हौर जाएंगे। सभी अफसर शनिवार सुबह 8:00 बजे विकास भवन परिसर में उपस्थित होकर बस से बिल्हौर संपूर्ण समाधान दिवस को प्रस्थान करेंगे। सीडीओ अभिनव जैन ने बताया कि जो अधिकारी निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होंगे, वह पब्लिक ट्रांसपोर्ट के माध्यम से ही समाधान दिवस में प्रतिभाग़ करेंगे। कोई भी अधिकारी अपनी सरकारी व व्यक्तिगत गाड़ी से समाधान दिवस में नहीं जाएंगे। यह भी पढ़ें- पट्टी में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे डीएम यह भी पढ़ें- 16 मई को अजीतमल तहसील में लगेगा संपूर्ण समाधान दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...