चित्रकूट, मार्च 2 -- चित्रकूट। जिले में प्रशासन की निगरानी में सोमवार की रात जगह-जगह होलिका दहन हुआ। प्रशासन ने 803 स्थलों में होलिकादहन स्थल चिन्हित किए थे। होलिका दहन के पहले युवाओं की टोलियां लकड़ियां इकट्ठा करने में जुटी रही। शहरी इलाकों में चंदा एकत्र करने के बाद होलिका में लकडियों का इंतजाम किया गया। इसके बाद विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर होलिका दहन हुआ। होलिका दहन की शुरुआत शाम करीब साढ़े आठ बजे के बाद हुई। कई इलाकों में आधी रात के बाद तड़के तीन बजे के पहले तक किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन से नियुक्त मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहे। पुलिस टीमों ने खासकर हुडदंग मचाने वालों पर नजर रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.