हल्द्वानी, अप्रैल 16 -- जहांगीर राजू हल्द्वानी। प्रशासन, यूयूएसडीए और बिजली विभाग की टीम ने गुरुवार को तीनपानी से मंडी तक सड़क चौड़ीकरण व ड्रेनेज कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर पाया गया कि लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों को 15 दिन का नोटिस दिया गया है। नोटिस की अवधि पूरी होते ही शेष अतिक्रमण को हटाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए कुलदीप सिंह ने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि अधिकांश लोगों ने खुद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड नगर व ग्रामीण को निर्देश दिए गए कि सड़क के किनारे खड़े पोलों की ...