प्रशासन की छापेमारी में खाद कपड़ों की गट्ठर के साथ फ्लेवर्ड हुक्के बरामद
महाराजगंज, अगस्त 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा कस्बे के बहादुर शाह नगर के एक मकान में पुलिस व प्रशासन ने छापेमारी कर भारी मात्रा में खाद, कपड़ा एवं फ्लेवर्ड हुक्का बरामद किया है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत करीब 15 लाख रुपये बताई जा रही है। अधिकारियों ने जिस मकान में छापेमारी की है, उस मकान में पहले से ही अवैध तरीके से सामानों को एकत्रित किया गया था। सामानों को नेपाल की सीमा में पहुंचाने की फिराक में तस्कर गिरोह लगा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने नौतनवा के बहादुर नगर के इस मकान में छापेमारी की। सीओ बसंत कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव एवं थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह पुलिस फोर्स के साथ उक्त मकान पर पहुंचे तो तस्कर गिरोह मौके से फरार हो चुके थे। घर में महिलाएं होने की वजह से कुछ देर बाद महिला पुलिस टीम बुलाया गया। इसके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.