कन्नौज, जून 24 -- तिर्वा, संवाददाता। कस्बे के गली-गली में मानकों को ताक पर रखकर कोचिंग सेंटर व ई-लाइब्रेरी संचालित हो रहे हैं। लखनऊ में हुए अग्नि काण्ड के बाद प्रशासन ने सख्ती बरती, तो सभी संचालक अपने-अपने संस्थानों पर ताला लगाकर फरार है। पिछले दो दिनों से इन कोचिंग सेंटरो तथा ई-लाइब्रेरियों के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। छात्र भी डर के कारण घरों से नहीं निकल रहे हैं।कस्बे के जवाहर नगर, बौद्धनगर, अम्बेडकर नगर, कालिका नगर व बरधईया रोड पर करीब एक सैकड़ा कोचिंग सेंटर संचालित है। इसके अलावा कस्बे में करीब एक दर्जन ई-लाइबे्ररी भी खुली हुई है। इनमें अधिकांश संस्थान या तो तलघर में खुले है या फिर मकानों की पहली, दूसरी मंजिल पर संचालित हो रहे है। यह भी पढ़ें- तालों में कैद रहे कोचिंग सेंटर, लौटे छात्र-छात्राएं सभी संचालक मानकों को ताक पर रखकर अपने सं...