जमुई, दिसम्बर 10 -- बरहट। निज संवाददाता प्रखंड में राज्यव्यापी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुधवार को सीओ मयंक अग्रवाल एवं मलयपुर थानाध्यक्ष की उपस्थिति में मलयपुर बाजार की नापी कराई गई। नापी को लेकर अंचल कार्यालय के अमीन एवं कर्मचारी शशिकांत ने नक्शा का मिलान करते हुए बाजार की नापी की। नक्शा का मिलान करते हुए अमीन ने मलयपुर बाजार के सड़क की चौड़ाई 26 फीट बताया। नापी पश्चात अमीन ने दुकान एवं सड़क पर चिन्ह अंकित कर दुकानदारों को अवगत कराया। दिन भर चले इस कार्यक्रम में फुटपाथी दुकानदारों ने सुबह से ही सड़क पर लगे अपने-अपने दुकान के सामने लगे बांस बल्ला एवं दुकान को हटा लिया। दुकान हटते ही बाजार की चौड़ाई बढ़ गई तथा बाजार खुला खुला सा लगने लगा। हालांकि फुटपाथी दुकान के हटने से सैकड़ों की संख्या में लोग बेरोजगार भी हो गए। लोगों के समक्ष परिवार के पेट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.