मैनपुरी, अगस्त 5 -- किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय समाज सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि सात दिन के अंदर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो किसानों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। बुधवार को संगठन के जिलाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम पीयूष जयसवाल से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं से अवगत कराया। ज्ञापन में आरोप लगाया कि किसानों को खतौनी की प्रति 15 रुपये के बजाय 20 रुपये में दी जा रही है। संगठन ने इस अवैध वसूली पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Amroha News: यूरिया की कालाबाजारी का आरोप लगाकर तहसील में प्रदर्शन ज्ञापन में क्षेत्र में यूरिया व डीएपी खाद की कमी, कालाबाजारी पर रोक, आवारा गोवंश से फसलों की सुरक्षा, ग...