घाटशिला, अप्रैल 23 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा बजार क्षेत्र में गुरुवार को अतिक्रमण हटाया गया। जिसमें बाजार की सूरत बदलने और आम जनता को यातायात की नरकीय स्थिति से निजात दिलाने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी राजाराम सिंह मुंडा एवं थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसके तहत पुलिस बल और प्रखंड कर्मियों ने सड़क किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए उनके अवैध निर्माणों को हटवाया और साफ तौर पर चेतावनी दी कि भविष्य में सरकारी जमीन पर दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इसी क्रम में, बाजार में बेलगाम भारी वाहनों के कारण प्रतिदिन लगने वाले घंटों लंबे जाम और उससे होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को जड़ से समाप्त करने के लिए...