प्रशासन का दावा फेल, घंटों कतार में लगकर मिल रहा 200 का तेल
धनबाद, मई 15 -- जिला प्रशासन का दावा है कि धनबाद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं है। जिला प्रशासन के इस दावे को धनबाद के पेट्रोल पंप संचालक फेल कर रहे हैं। शहर के कई पेट्रोल पंप में घंटों लाइन में लगने के बाद बाइक में 200 और कार में 500 रुपए का ही तेल मिल रहा है। पंप संचालकों का कहना है कि पर्याप्त स्टॉक नहीं है। इससे अधिक नहीं दे पाएंगे। कई पंपों में इसको लेकर ग्राहक और पंप संचालकों में बकझक भी हो रही है। बिना किसी सरकारी आदेश के पेट्रोल पंप संचालकों ने तेल की राशनिंग शुरू कर दी लेकिन इसपर कार्रवाई नहीं हो रही है। गुरुवार को जिला प्रशासन और तेल की कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में धनबाद में तेल को लेकर हो रही मारामारी को दूर करने के लिए बैठक की गई। एक तरफ बैठक हो रही थी, वहीं दूसरी ओर उसी समय शहर के कई पंपों में तेल नहीं रहने का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.