चित्रकूट, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता आयुष की हत्या के बाद हुए बवाल के दौरान लोगों ने आरोप लगाया था कि बाहरी लोग सरकारी जमीनों में कब्जा कर यहां अपना अड्डा जमा रहे हैं। इनमें ज्यादातर अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सरकारी जमीनों में हुए कब्जों की जांच शुरू कराई थी। गुरुवार को एसडीएम मऊ रामऋषि रमन व सीओ फहदअली ने पुलिस के साथ जेसीबी लेकर ग्राम सभा की जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को हटवाने का अभियान शुरू कराया। टीम ने बड़े पैमाने पर अवैध कब्जे हटवाए। अन्य अवैध कब्जों के लिए धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी की गई है। इन सभी को खुद अतिक्रमण हटाने की हिदायत दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.