कोडरमा, अप्रैल 9 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सख्त आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया था कि बिना हेलमेट पहने दोपहिया चालकों और बिना सीट बेल्ट लगाए चारपहिया चालकों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इस नियम का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। मगर सच्चाई ठीक इसके विपरित रही। आदेश जारी होने के बाद भी शहर से लेकर प्रखंडों तक के सभी पेट्रोल पंपों पर लोग बिना हेलमेट के तेल लेते दिखे। यहां तक कि पंप संचालकों की ओर से किसी को रोक-टोक या पूछमात तक नहीं की जा रही थी। सभी बाइक चालक अन्य दिनों की तरह पंप पर अपनी गाड़ी लेकर जा रहे थे और जरूरत के अनुसार पेट्रोल लेकर निकल रहे थे। जब हिन्दुस्तान ने एक पेट्रोल पंप के कर्मी से पूछा कि हेलमेट के बिना पेट्रोल मिल जाएगा या नहीं, तो उसन...