प्रशासन का अल्टीमेटम बेअसर: 24 घंटे बाद भी फुटपाथ पर सजी रही दुकानें
गिरडीह, मई 11 -- बगोदर, प्रतिनिधि। प्रशासन के द्वारा अतिक्रमणकारियों को अतिक्रमण हटाने का दिए गए अल्टीमेटम का 24 घंटे बाद भी कोई असर नहीं पड़ा है। पूर्व की ही तरह सोमवार को भी फुटपाथ पर दुकानें सजी रहीं और ऑटो-बाइक भी सड़क पर जैसे-तैसे खड़ी रहीं। ईंट, छरी और बालू भी रोड पर बिखरा पड़ा रहा। सरिया रोड की भी कमोबेश यही स्थिति थी। रोड किनारे फुटपाथ पर कपड़ा की दुकानें सजी रहीं। अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर थोड़ी-बहुत देखने को मिला है। नेहरू चौक पर सड़क से थोड़ी हटकर सब्जी की दुकानें सजी थी जबकि अधिकांश दुकानें बंद रहीं। बता दें कि इसरी में हुई सड़क दुर्घटना के बाद सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर प्रशासन के द्वारा बगोदर में अतिक्रमण हटाने को लेकर रविवार को दुकानदारों को अल्टीमेटम दिया गया था। यह भी पढ़ें- खुलासा: बगोदर में सरकारी जमीन का खेल, फुटपाथ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.