औरंगाबाद, मई 3 -- कुटुंबा में रिसियप में लगेगा शिविर, वरीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे उपस्थित अंबा, संवाद सूत्र। जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 19 मई को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसके तहत कुटुम्बा प्रखंड के रिसियप पंचायत में शिविर लगाया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ प्रियांशु बसु ने बताया कि प्रत्येक शिविर में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, ताकि लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही त्वरित और प्रभावी समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिविर स्थल पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह भी पढ़ें- पंचायतों मे...