सहरसा, मार्च 12 -- सहरसा। 13 मार्च को प्रस्तावित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार की रात सदर थाना परिसर में सदर एसडीएम श्रीयांश तिवारी व सदर एसडीपीओ आलोक कुमार की मौजूदगी में व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा हुई। एसडीएम श्रीयांश तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री शहर में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण करेंगे। उनका काफिला डीबी रोड होते हुए शंकर चौक तक जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने व्यापारियों से 13 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक डीबी रोड बाजार स्वेच्छा से बंद रखने का अनुरोध किया। व्यापारियों ने प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में सदर थानाध्यक्ष सुबोध क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.