पीलीभीत, जून 23 -- जहानाबाद। देशी, अंग्रेजी और वाइन शॉप को हटाए जाने की मांग को लेकर शनिवार को हुए हंगामे के बाद सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने खेड़ा स्थित प्राइमरी स्कूल में महिलाओं और ग्रामीणों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य विवाद का समाधान निकालना था, लेकिन काफी देर तक चली वार्ता के बाद भी कोई सहमति नहीं बन सकी। यह भी पढ़ें- देसी शराब की दुकान खोलने का किया विरोधमहिलाओं की मांग बैठक में महिलाओं ने एक स्वर में मांग रखी कि गांव के पास संचालित देसी, अंग्रेजी और वाइन शॉप की तीनों दुकानों को तत्काल हटाया जाए। महिलाओं का कहना था कि दुकानों के कारण क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। बैठक में उप जिलाधिकारी श्रद्धा सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी आईपीएस नताशा गोयल, नायब तहसीलदार परितोष द्विवेदी, प्रभारी निरी...