प्रशासन और पुलिस की सूची में दर्ज भूमाफियाओं के आंकड़ों में अंतर
प्रयागराज, जून 23 -- प्रशासन और पुलिस ने प्रयागराज मंडल के सभी जिलों में भूमाफियाओं की सूची तैयार की है। दोनों विभाग की सूचियों में समानता नहीं है। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल और पुलिस महानिरीक्षक अजय मिश्रा ने मंगलवार को संयुक्त रूप से भूमाफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान की समीक्षा की तो दोनों विभागों के आंकड़ों में अंतर मिला। मंडलायुक्त ने इस लापरवाही पर दोनों विभाग को समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में नजूल और अन्य सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों की विशेष जांच कराने के साथ तालाबों और जल निकायों की भूमि पर कब्जा करने वालों, अवैध रूप से जमीनों की बिक्री करने वालों के खिलाफ भी कड़ी विधिक कार्रवाई करने, संबंधित अभिलेखों और धारा-34 की फाइलों की जांच कर गलत रिपोर्ट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.