भागलपुर, अप्रैल 24 -- सबौर, संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की बैजलपुर पंचायत स्थित वार्ड नंबर 10 अमदाढ गांव में पांच दिनों से पंप हाउस में लगे ताला को गुरुवार को सबौर प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से खुलवा कर मुख्यमंत्री नल-जल योजना से पानी को चालू करवाया गया। पंप संचालक मो. तूफैल ने कहा कि ताला खुलवाया गया और पानी चालू की गई। इस संबंध में सबौर बीडीओ प्रभात रंजन ने कहा कि पानी आपूर्ति गांव में बहाल कर दी गई है। मालूम हो की पांच दिनों से पंप हाउस में ताला लगा दिया गया था। जिससे गांव के लगभग 300 घरों में जलापूर्ति बंद हो गई थी। यह भी पढ़ें- समय सीमा समाप्त होने के बाद भी वृहद जलाशोध संयंत्र का निर्माण का कार्य नहीं हुआ पूरा यह भी पढ़ें- नल-जल योजना फेल, पानी के लिए ग्रामीण परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.