भागलपुर, फरवरी 25 -- प्रखंड के हाई स्कूल ईशीपुर खेल मैदान पर बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर नशा मुक्त अभियान के तहत प्रदर्शनी क्रिकेट मैच का आयोजन नागरिक एकादश और प्रशासन एकादश के बीच हुआ। इसमें प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 27 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस जीतकर प्रशासन एकादश के कप्तान बीडीओ अभिमन्यु कुमार एवं उप कप्तान थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले खेलते हुए उन्होंने 12 ओवर में सात विकेट गंवाकर 133 रन बनाए। जवाब में नागरिक एकादश 12 ओवर में आठ विकेट गंवाकर महज 106 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीडीओ अभिमन्यु को मिला। टूर्नामेंट का उद्घाटन, पुरस्कार महंत आचार्य माई महाराज तथा बारा पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों ने दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.