बोकारो, नवम्बर 24 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा, ओरदाना, अरजुवा और घरवाटांड़ पंचायत सचिवालय में सोमवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत सचिवालयों में आयोजित कार्यक्रम में गोमिया विधानसभा क्षेत्र की विधायक प्रतिनिधि मुकेश कुमार महतो, प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार महतो, अंचलाधिकारी अशोक राम, उलगड्डा मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, ओरदाना मुखिया इंद्रा देवी, अरजुवा मुखिया उर्मिला देवी ने अपने पंचायत में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्दघाटन किया। इस दौरान पंचायत सचिवालयों में लगाये गए स्टॉल में सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी आमजनों को दी गई। जनप्रतिनिधियों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर संबंधित पदाधिकारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.