हाजीपुर, दिसम्बर 22 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। प्रखंड कार्यालय राजापाकर के परिसर में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविरका आयोजन किया गया। मौके पर सभी विभागों के पदाधिकारी, प्रखंड कर्मी एवं पंचायत कर्मी उपस्थित हुए। प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह सेंगर ने सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की और उपस्थित लोगों को अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के पदाधिकारी से संपर्क करने की बात कही। सभी विभागों के पदाधिकारी ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में स्टॉल लगाया गया। जिसमें जरूरतमंद लोगों को विभिन्न दवाएं वितरित किए गये। जीविका से संबंधित स्टोर भी लगाए गए जिसमें जीविका दीदियों को मिले 10 हजार रुपये से रोजगार के लिए शुरू की गई विभिन्न रोजगारों की जानकारी दी गई। प्रखंड...