कोडरमा, जनवरी 22 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सरस्वती पूजा पर जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से सरस्वती पूजा को लेकर की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जिले में स्थापित होने वाले पूजा पंडालों की संख्या, उनके स्थान एवं मूर्ति विसर्जन से संबंधित रूट चार्ट की समीक्षा की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि प्रशासन अलर्ट मोड में कार्य करेगा और सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन ...