मुजफ्फरपुर, फरवरी 2 -- मुजफ्फरपुर, वसं। सरकार ने निर्देश पर सोमवार को जिला भर में जनसंवाद कार्यक्रम हुआ। आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई हुई। उनके समाधान का प्रयास किया गया। इस क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह एवं जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने भी कार्यालय कक्ष में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने इसे प्रशासन और जनता के बीच विश्वास का सशक्त माध्यम बताया। जनसंवाद के दौरान आयुक्त द्वारा कुल नौ मामलों तथा जिला पदाधिकारी द्वारा 42 मामलों की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई की गई। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। भूमि विवाद, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, राशन कार्ड, स्वास्थ्य एवं शिक्षा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। इसके अलावा अनुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.