रांची, फरवरी 16 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के उडिकेल पंचायत अंतर्गत चापी गांव में रविवार संध्या एक संवेदनशील मामला सामने आया, जब एक महिला के अंतिम संस्कार को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद स्थिति नियंत्रित हुई और दाह संस्कार शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नरेंद्र सिंह की पत्नी लक्ष्मी देवी का रविवार को निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे परिजन एवं ग्रामीण उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए चापी गांव स्थित रंगरोड़ी नाला श्मशान स्थल ले गए। बताया जाता है कि श्मशान स्थल पर पहुंचने के बाद दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने दाह संस्कार करने से रोक दिया। उनका कहना था कि संबंधित भूमि उनकी है और बिना अनुमति वहां अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता। इस पर दोनों पक्षों के बीच ...