लोहरदगा, फरवरी 9 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के भौरों नदी टोली में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को दो समुदायों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई थी। लेकिन समय पर प्रशासनिक हस्तक्षेप से विवाद को शांतिपूर्वक सुलझा लिया गया। बीडीओ प्रतिमा कुमारी और सीओ दुर्गा कुमार ने थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर दोनों पक्षों से बातचीत की और विवाद को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक भौरों के सुखदेव उरांव की जमीन पर दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने घर बना लिया था। गांव के बानु उरांव, धुठना उरांव व सुखदेव उरांव ने बताया की मामले को लेकर प्रखंड में आवेदन देकर मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। इधर दूसरे पक्ष का कहना है की वे काफ़ी वर्षो से यहां रहते आ रहे है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.