प्रशासनिक स्तर पर सुगबुगाहट नहीं, चौपालों पर चुनावी चर्चा तेज
गिरडीह, अक्टूबर 28 -- पंचायत चुनाव को लेकर अभी तक प्रशासनिक स्तर पर कोई खास सुगबुगाहट देखने को नहीं मिल रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी माहौल धीरे-धीरे बनने लगा है। गांवों की चौपालों, चाय-पान की दुकानों और सार्वजनिक स्थलों पर पंचायत चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं, चुनाव लड़ने की मंशा रखने वाले संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय होने लगे हैं। वे आम लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जानने के साथ ही गांव की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कहीं संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हो रही है, तो कहीं पिछले कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और अधूरी योजनाओं को लेकर ग्रामीण अपनी राय रख रहे हैं। गांव के लोग भी अपने-अपने स्तर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.