वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) 2023 और 2024 के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ गुरुवार को आयुक्त सभागार में संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक हैं। रेल सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए नवाचार अपनाएं। कमिश्नर ने सवालों के जवाब भी दिए। इसमें कैंट स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता समेत अन्य अधिकारी रहे। उधर छावनी बोर्ड के सीईओ सत्यम मोहन ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बैठक की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.