नवादा, फरवरी 17 -- रजौली, निसं। रजौली में अतिक्रमण के विरुद्ध प्रशासन सख्त है। एक सप्ताह पूर्व फुटपाथ समेत बिहार सरकार की भूमि के अतिक्रमण में जुटे दुकानदारों को नोटिस कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों और सीओ मो. गुफरान मजहरी व नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह के बीच प्रखंड सभागार में बैठक भी हुई थी। सीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि 17 फरवरी तक स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नियमानुकूल कार्रवाई की जाएगी। बैठक के बाद पुरानी बस स्टैंड के समीप कुछ दुकानदार सड़क और फुटपाथ पर व्याप्त अतिक्रमण को हटाने में जुट गए हैं,किंतु बजरंगबली चौक पर कुछ दुकानदारों द्वारा अबतक अतिक्रमणमुक्त नहीं किया गया है। दुकानदारों की मांग पर व्यवसाय चलाने के लिए वैकल्पिक स्थान भी निर्धारित कर दिया गया है। नए निर्देशों ...