कन्नौज, मार्च 27 -- कन्नौज, संवाददाता। डीएम समेत जिला प्रशासन की कार्यशैली से नाराज समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जिम्मेदारों को नसीहत दी। दरअसल, गुरुवार को रोमा स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे असीम अरुण करीब 45 मिनट तक अफसरों का इंतजार करते रहे लेकिन डीएम-एसपी के न पहुंचने पर वह नाराज होकर कार्यक्रम छोड़कर चले गए। इससे नाराज भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए और मकरंदनगर में जाम लगाकर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ती देख भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।रोमा स्मारक पर आयोजित डिस्कवर योर रूट्स (अपनी जड़ों को खोजें) सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण को गुरुवार शाम 5:30 बजे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.