धनबाद, जून 28 -- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद मंडल की एक विशेष बैठक शनिवार को ईसीआरकेयू वन शाखा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित ईसीआरकेयू के महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि रेलवे में कर्मचारियों के प्रति अधिकारियों के रवैए ठीक नहीं। रवैए में सुधार नहीं हुआ तो यूनियन आंदोलन को बाध्य होगा। श्रीवास्तव ने कहा कि धनबाद मंडल में प्रशासनिक अधिकारी संरक्षा नियमों को ताक पर रख कर तानाशाही आदेशों से रेलकर्मियों पर काम का दबाव बना रहे हैं। इसके तहत सबसे ज्यादा रनिंग कर्मचारी और ट्रैक मेंटेनर्स त्रस्त हो रहे हैं। आवासों की हालत गंभीर होती जा रही है, बेवजह स्थानांतरण किया जा रहा है, बड़ी संख्या में बिना बात के चार्जशीट दिया जा रहा है, काम कराने के घंटों का कोई रोस्टर नहीं है, एक कर्मचारी को दूसरे कर्मचारी को छोटी-छोटी बात...