शामली, अप्रैल 19 -- शामली। जिलाधिकारी अरविन्द सिंह चौहान ने जनपद में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई एसडीएम पदों पर नियुक्तियां की हैं। इस बदलाव के तहत एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज को अब एसडीएम शामली के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा विनय प्रताप भदौरिया को एसडीएम ऊन और शिवाजी यादव को एसडीएम कैराना बनाया गया है। साथ ही एसडीएम शामली अर्चना शर्मा को एसडीएम ऊन न्यायिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी को एसडीएम कैराना न्यायिक बनाया गया है। नए अधिकारियों के पदभार ग्रहण करने से उम्मीद की जा रही है कि वे जनपद के विकास कार्यों में तेजी लाएंगे और नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं प्रदान करेंगे। यह भी पढ़ें- संपूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए दिए कड़े निर्देश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.