कानपुर, मई 10 -- कानपुर देहात, संवाददाता। राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारंभ अवसर पर जनपद न्यायालय पहुंचे उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा का जिला बार एसोसिएशन, कानपुर देहात द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की वर्षों पुरानी चेम्बर समस्या को लेकर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र शर्मा को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देते समय जितेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने कहाकि वर्ष 2013 में नवीन न्यायालय भवन शुरू होने के बाद से अधिवक्ताओं को लगातार चेम्बर्स निर्माण का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन आज तक अधिवक्ताओं को मूलभूत कार्यस्थल तक उपलब्ध नहीं कराया गया। उन्होंने कहाकि अधिवक्ता खुले परिसर और असुविधाजनक परिस्थितियों में कार्य क...