प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 7 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। दिल्ली के साकेत निकेतन में जर्जर पीजी भवन के ढहने से कई छात्रों की दर्दनाक मौत के लिए प्रशासनिक तंत्र के साथ भाजपा सरकार जिम्मेदार है। पीजी भवन के ढहने से छात्रों की दर्दनाक मौत भाजपा सरकार की एक और बड़ी लापरवाही है। यह बातें राज्यसभा सांसद व विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने सोमवार को जारी अपने बयान में कहा। सांसद ने कहा कि इस हादसे में कई बेकसूर घायल भी हुए हैं। 1970 में कच्ची ईंट से बने जर्जर भवन के भरभरा कर गिर जाने से सिर्फ मकान मालिक ही दोषी नहीं है। कड़वी सच्चाई यह है कि सरकार के अधीन भाजपा के निगम को भी मौत के इस कुंए के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- 1 CR मुआवजा, सरकारी हॉस्टल; सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन: 7 डिमांड सांसद ने कहा कि...