प्रशासनिक टोकन व्यवस्था से डाक बमों को मिली राहत, 200 श्रद्धालुओं को मिला टोकन
दुमका, अगस्त 4 -- हंसडीहा, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला के अवसर पर भागलपुर के उत्तरवाहिनी गंगा घाट से जल भरकर बाबा बासुकीनाथ धाम की ओर प्रस्थान करने वाले करीब 200 डाक बमों को रविवार को हंसडीहा स्थित प्रशासनिक सेवा शिविर से टोकन उपलब्ध कराया गया। सावन की पहली सोमवारी को लेकर प्रशासन द्वारा की गई इस विशेष व्यवस्था से डाक बमों को जलार्पण के दौरान काफी सुविधा मिली। प्रशासनिक शिविर में प्रखंड कर्मियों द्वारा डाक बमों को टोकन प्रदान किया गया। टोकन प्राप्त डाक बम बासुकीनाथ मंदिर परिसर में निर्धारित व्यवस्था के तहत सीधे जलार्पण कर सकेंगे, जिससे लंबी कतारों और अनावश्यक भीड़ से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- गोरखनाथ धाम में श्रावणी मेला को लेकर विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित जला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.