संभल, मार्च 17 -- नखासा थाना क्षेत्र के गांव महराना में खलिहान और चारागाह की नौ गाटाओं में करीब 65 बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। जिसमें से दो गाटाओं में करीब 20 लोगों के मकान बने हुए हैं। ग्रामीण इस भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए कई बार अफसरों से शिकायत कर चुके थे। मंगलवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम पहुंची और नापजोख करने के बाद फसल जुतवाकर भूमि को कब्जामुक्त कराया है। वहीं जिन लोगों के मकान बने हैं उन्हें धारा 67 के तहत नोटिस दिए गए हैं। नायब तहसीलदार बबलू कुमार ने बताया कि महराना गांव में नौ गाटा जोकि खलिहान और पशुचर में दर्ज हैं। इनमें से सात गाटाओं में किसान अवैध कब्जा कर खेती कर रहे थे जबकि दो गाटाओं की भूमि पर करीब 20 लोगों ने मकान बना लिए थे। ग्रामीणों द्वारा भूमि को कब्जामुक्त कराने के लिए कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.