रुडकी, अप्रैल 29 -- ​मंगलौर, संवाददाता। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर टीम ने मोहल्ला इस्लामनगर में हाईवे किनारे तालाब की भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए पैमाइश की। थीथकी निवासी महेश धीमान ने इस बारे में कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि कुछ रसूखदार लोगों ने हाईवे किनारे तालाब की कीमती भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। कोर्ट ने डीएम को तत्काल प्रभाव से तालाब को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। प्रशासनिक टीम ने पूर्व में भी पैमाइश कर कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए गए थे।सीओ चकबंदी अनिल कुमार सुनील के नेतृत्व में टीम ने तालाब की सीमा जांची।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...