पीलीभीत, मार्च 16 -- पूरनपुर। खेत की पैमाइश के बाद प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में लगवाए गए तूदे आरोपियों ने उखाड़ डाले। विरोध करने पर खेत स्वामी के साथ गाली गलौज करते हुए धमकाया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव लोहरपुरा के रहने वाले रोहन सिंह पुत्र शोभा सिंह ने बताया कि उनकी कृषि भमि गाटा संख्या 169 में एसडीएम कोर्ट के आदेश दस नबंवर को राजस्व टीम ने तूदाबंदी कराई थी। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। आरोप है कि आठ मार्च को होरी लाल, छविनाथ पुत्र नोखेलाल निवासी रुद्रपुर, रामू, श्यामू पुत्र छविनाथ, मेवाराम, रामगोपाल पुत्र कढ़ेराम, गेंदन सिंह पुत्र दलपत सिंह, जयपाल सिंह पुत्र गेंदन सिंह निवासी लोहरपुरा ने लगवाए गए तूदो को चोरी से उखाड़कर गायब कर दिए। जब रोहन सिंह ने आरोपियों से तूदों के संबध में जानकार...