लखीमपुरखीरी, मार्च 17 -- ईसानगर थाना क्षेत्र के हसनपुर कटौली गांव में अपना घर बचाने के लिए परिवार के आठ लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए और खुदकुशी करने का एलान किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम शशिकांत मणि ने परिवार को पानी की टंकी से नीचे उतारने के लिए चार घंटे तक मशक्कत की। किसान परिवार की मदद के लिए धरना दे रहे भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह से एसडीएम ने वार्ता की। तय हुआ कि परिवार को बसने के लिए तीन बिसवा जमीन का पट्टा दिया जाएगा। साथ ही आवासीय योजना के तहत आवास भी आवंटित किया जाएगा। एसडीएम के इस वादे पर पानी की टंकी पर चढ़े परिवार के सभी लोग नीचे उतर आए। समझौते के बाद परिजनों ने घर से अपना सामान निकाल लिया। जिसके बाद प्रशासन ने जेसीबी के जरिए निर्माण जमींदोज कर दिया।सधुआपुर के किसान ब्रजेश सिंह का घर साल 2002 में घाघरा नदी ने काट ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.