औरंगाबाद, मार्च 16 -- अंबा बाजार में प्रतिदिन लगने वाले जाम से आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या बनी रहती है और लोगों को इस मार्ग से गुजरने में काफी समय लग जाता है। कई बार बाजार पार करने में वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। जाम की समस्या के कई कारण हैं, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। अंबा पुलिस सुबह से लेकर देर शाम और रात तक चौक पर जाम हटाने में लगी रहती है, लेकिन केवल वाहनों को आगे बढ़ाने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। बाजार के नवीनगर रोड पर अस्थायी अतिक्रमण, इसी सड़क पर बना अस्थायी बस पड़ाव, ऑटो चालकों की मनमानी पार्किंग और सड़क किनारे बनी नाली पर किया गया अतिक्रमण जाम की प्रमुख व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.