प्रशासनिक आधार पर बीडीओ मड़ावरा भेजे गए औरैया
ललितपुर, जून 13 -- ललितपुर। जनपद स्थित आकांक्षी ब्लाक मड़ावरा में तैनात खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव का प्रशासनिक आधार पर औरैया स्थानांतरण कर दिया गया। उनको बिना विलंब किए स्वयं कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जनपद के अतिपिछड़े ब्लाक मड़ावरा में खंड विकास अधिकारी के पद पर तैनात रमेश कुमार यादव का तालमेल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से बैठ नहीं रहा था। भाजपा नेता उन पर मनमाने ढंग से कामकाज करने का आरोप लगाते हुए आए दिन वरिष्ठ नेताओं से शिकायत करते रहते थे। नीति आयोग के निर्देश पर आकांक्षी ब्लाक मड़ावरा स्थित कई ग्रामों में तालाबों के गहरीकरण कार्य के भुगतान को लेकर वह कई नेताओं के निशाने पर आ गए थे। जनपद, मण्डल और शासनस्तर पर उनके खिलाफ लगातार शिकायतें की गयीं। इसके बाद डगडगी गोशाला का प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.