बागेश्वर, जून 29 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर अर्थ एवं संख्या कार्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया। इस वर्ष राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की थीम प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता को उजागर करन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में अर्थ एवं संख्याधिकारी दिनेश सिंह ने प्रो. प्रशांत चंद्र महालनोबिस के सांख्यिकी क्षेत्र में अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिवस 29 जून को वर्ष 2007 से राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण (एनएसएस) के माध्यम से समय-समय पर किए जाने वाले विभिन्न सर्वेक्षणों एवं उनके निष्कर्षों की उपयोगिता की जानकारी भी दी। यह भी पढ़ें- प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमता उजागर करने की थीम पर गोष्ठी अपर सांख्यिकीय अधिकारी डॉ. बीएस राणा ने ज...