गोंडा, अप्रैल 3 -- रुपईडीह,(गोंडा) संवाददाता। जिले के छोटे से गांव तुर्क पुरवा मल्लापुर की माटी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यहां के होनहार सपूत कृपा शंकर पांडेय ने अपनी अथक मेहनत, दृढ़ संकल्प और विधि के प्रति गहरी निष्ठा के बल पर देश की प्रतिष्ठित संस्था न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में प्रशासनिक अधिकारी (विधि) के पद पर चयन प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कृपा शंकर पांडेय ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मल्लापुर से प्राप्त की। इसके बाद हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा पार्वती देवी इंटर कॉलेज आर्यनगर से उत्तीर्ण की। उन्होंने बीए एवं एलएलबी की उपाधि देश के सुप्रसिद्ध बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.