लातेहार, मई 23 -- लातेहार, संवाददाता। जिले के मनिका प्रखंड मुख्यालय निवासी ग्रामीण संदीप राम ने लातेहार डीसी, लातेहार एसपी और लातेहार एसडीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। संदीप राम ने आवेदन के माध्यम से कहा है कि वह मनिका प्रखंड में चल रहे भ्रष्टाचार, अवैध शराब, अवैध रूप से भूमि अतिक्रमण ,राशन चोरी, पशु तस्करी आदि से संबंधित गलत कार्यों का लगातार विरोध करते रहे हैं। परंतु उन्हें प्रशासनिक स्तर पर सहयोग मिलने के बदले कुछ अधिकारियों के द्वारा कई बार प्रताड़ित किया गया। उन्होंने जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को आवेदन देकर कहा है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो। यह भी पढ़ें- दिव्यांग युवती ने रोजगार के लिए दियाआवेदन, मांगा जीने का अधिकार यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वह जनता के समक्ष पोस्टर के आंदोलन कर...