प्रशासनिक अधिकारियों की हुई बैठक
रामगढ़, जून 10 -- रामगढ़, नगर प्रतिनिधि शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार की शाम प्रशासनिक अधिकारियों और शहर प्रशासन के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णा मुरारी तिर्की, डीएसपी अकरम रजा, यातायात पुलिस निरीक्षक गजेंद्र कुमार पांडेय तथा थाना प्रभारी प्रकाश पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक छावनी परिषद के सभागार में हुई। अध्यक्षता सीईओ विवेक सिंह ने की। बैठक के दौरान शहर प्रशासन की ओर से शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर उपस्थित सभी अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए। तिवारी कार्रवाई करते हुए.अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.