प्रशासक बन ग्राम पंचायतों का विकास कराएंगे ग्राम प्रधान
कुशीनगर, मई 26 -- कुशीनगर। निज संवाददाता पंचायत चुनाव टलने के बीच प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मौजूदा ग्राम प्रधानों को ही ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाए जाने का निर्णय लिया है। शासन के इस निर्णय के बाद कुशीनगर जिले की 980 ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की रफ्तार जारी रहने का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद ग्राम प्रधानों और पंचायत प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला। यह भी पढ़ें- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने तक प्रधान ही होंगे प्रशासकपंचायत चुनाव का कार्यकाल समाप्त प्रदेश में वर्तमान ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई यानि मंगलवार को समाप्त हो रहा था। पंचायत चुनाव समय से न होने और नई निर्वाचन प्रक्रिया में देरी की संभावना को देखते हुए शासन स्तर पर लंबे समय से मंथन चल रहा था। आखिरकार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.