मुजफ्फर नगर, मई 27 -- मुजफ्फरनगर। जनपद में 481 ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त हुए प्रधान केवल रूटीन कार्य करेंगे। प्रशासकों के द्वारा कोई नीति विषयक निर्णय नहीं लिया जाएगा। नए प्रस्ताव, वित्तीय नीतियां व बडे विकास निर्णय लेने का अधिकारी डीएम के पास रहेगा। जनपद में 487 ग्राम पंचायत है। इनमें से छह ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान नहीं है। पूर्व में उक्त प्रधानों की मौत हो चुकी है। छह में से चार ग्राम पंचायतों में सदस्य पर चार्ज है। केवल दो ग्राम पंचायत में अभी किसी पर चार्ज नहीं है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल को पांच वर्ष पूर्ण हो गए है। ऐसे में उनका कार्यकाल खत्म हो गया है, लेकिन योगी सरकार ने ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक नियुक्त किया है। जनपद में 481 ग्राम पंचायतों में प्रधान प्रशासक बने है। प्रधानों को प्रशासक बनाने के लिए जारी किए आ...