प्रशासक बनाए जाने पर सम्मानित किए गए ग्राम प्रधान
सुल्तानपुर, जून 3 -- दोस्तपुर, संवाददाता। ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के सरकार के निर्णय को लेकर बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर सम्मान समारोह हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों की ओर से मुख्यमंत्री के नाम आभार प्रस्ताव भी सौंपा गया। मुख्य अतिथि विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाना सरकार का दूरदर्शी निर्णय है। इससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति बनी रहेगी। कार्यक्रम का संचालन प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज पांडेय ने किया। इस अवसर पर बीडीओ विमलेश चंद्र त्रिवेदी, एडीओ सहकारिता प्रदीप तिवारी, एडीओ आईएसबी नागेश्वर शुक्ला, ग्राम विकास अधिकारी तथा अंकुर यादव, मनोज चौहान, आनंद सिंह, सभाजीत, प्रदीप मौर्य, छोटू उपाध्याय, सरिता मौर्य, ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.